NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 पार नज़र के are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for पार नज़र के are extremely popular among Class 6 students for Hindi पार नज़र के Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 6 Hindi Chapter 6 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 6 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 40:

Question 1:

छोटू का परिवार कहाँ रहता था?

Answer:

छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर बने भूमिगत घरों में रहता था।

Page No 40:

Question 2:

छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।

Answer:

छोटू को या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से होता हुआ ज़मीन पर जाने का एक रास्ता था, आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी।

Page No 40:

Question 3:

कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?

Answer:

छोटू जब कंट्रोल रूम गया तो उसने देखा सब लोग मंगल पर उतरे हुए यान की वजह से परेशान थे। जब सबका ध्यान स्क्रीन पर था तो उसका ध्यान कॉन्सोल पैनल पर था जिसके बटनों को देखकर वह स्वयं को रोक सका और बटन दबाने की हरकत कर दी।

Page No 40:

Question 4:

इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।

Answer:

मंगल पर पहले आम जन-जीवन हुआ करता था। परन्तु सूरज में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव आने लगा और इसी तरह प्रकृति में भी बदलाव आने लगा जिसकी वजह से पशु-पक्षी, पेड़-पौधेऔर अन्य जीव उस बदलाव को सहने में असमर्थ हो गए और धीरे-धीरे मरने लगे जिससे वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया और कुछ भी बच सका।

Page No 40:

Question 5:

कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?

Answer:

अंतरिक्ष यान को नासा (नेशनल एअरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने भेजा था ताकि वह मंगल की मिट्टी के नमूनोको एकत्र करके पृथ्वी पर जांच के लिए मंगवा सके।

Page No 40:

Question 6:

नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों?

Answer:

नंबर एक के अनुसार यानों को नष्ट करना समझदारी नहीं थी क्योंकि इससे उन यानों के विषय में जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाता। उसके अनुसार ये यान जीव रहित यान थे; जिससे उनके ग्रह को कोई खतरा नहीं था। इसी बात का समर्थन करते हुए नंबर दो के अनुसार अगर यंत्रों को बेकार कर दिया जाता तो उनके अस्तित्व को खतरा हो सकता था इसलिए नम्बर दो के अनुसार सिर्फ अवलोकन करने में ही भलाई थी। और कुछ इसी तरह नम्बर तीन के अनुसार ऐसे प्रबन्ध करने आवश्यक थे जो उनके अस्तित्व को छिपाने में सहायक हो; ताकि उन्हें यहाँ कुछ भी प्राप्त न हो सके।



Page No 41:

Question 1:

'वार्तालाप' शब्द वार्ता + आलाप के योग से बना है। यहाँ वार्ता के अंत का 'आ' और 'आलाप' के आरंभ का 'आ' मिलने से जो परिवर्तन हुआ है, उसे संधि कहते हैं। नीचे लिखे कुछ शब्दों में किन शब्दों की संधि है–

शिष्टाचार   श्रद्धांजलि    दिनांक 
 उत्तरांचल   सूर्यास्त   अल्पाहार 

Answer:

शिष्ट + आचार = शिष्टाटार (अ + आ)
श्रद्धा + अंजलि = श्रद्धांजलि (आ + अं)
दिन + अंक = दिनांक (अ + अं)
उत्तर + अंचल = उत्तरांचल (अ + अं)
​सूर्य + अस्त = सूर्यास्त (अ + अ)
​अल्प + आहार = अल्पाहार (अ + आ)

 

Page No 41:

Question 2:

कार्ड उठाते ही दरवाज़ा बंद हुआ। 
• यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं–
जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया। 
• ध्यान दो कि दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े तुम स्वयं सोचकर लिखो।

Answer:

बाहर निकलते ही बारिष शुरु हो गई।
जैसे ही बाहर निकला, बारिष शुरु हो गई।

शिक्षक के कक्षा में प्रवेश करते ही बच्चे शांत हो गए।
जैसे ही शिक्षक ने कक्षा में प्रवेश किया, बच्चे शांत हो गए।

फसल के पकते ही किसानों ने उसे काट लिया।
जैसे ही फसल पक गई, किसानों ने उसे काट लिया।

Page No 41:

Question 3:

छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई।
छोटू ने चारों तरफ़ देखा।
• उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। मुहावरे वाक्यों को विशिष्ट अर्थ देते हैं। ऐसा ही मुहावरा पहली पंक्ति में दिखाई देता है। नीचे दिए गए वाक्यांशों में 'नजर' के साथ अलग-अलग  क्रियाओं का प्रयोग हुआ है, जिनसे मुहावरें बने हैं। इनके प्रयोग से वाक्य बनाओ –
 

नज़र पड़ना नजर रखना
 नज़र आना नज़रें नीची होना

Answer:

नज़र पड़ना - अचानक मेरी नज़र आसमान पर काले बादलों पर पड़ी।
नज़र आना - सड़क पर चलते-चलते मुझे मेरा पुराना मित्र नज़र आया।
नज़र रखना - पुलिस लगातार आतंकवादियों पर नज़र रखे हुए थी।
नज़रें नीची होना - चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उसकी नज़रें नीची हो गईं।

Page No 41:

Question 4:

नीचे एक ही शब्द के दो रूप दिए गए हैं। एक संज्ञा है और दूसरा विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन से शब्द संज्ञा हैं और कौन से विशेषण– 
 

आकर्षक–आकर्षण प्रभाव-प्रभावशाली
 प्रेरणा–प्रेरक प्रतिभाशाली–प्रतिभा

Answer:

आकर्षक - सुमन का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है। (यहाँ आकर्षक शब्द व्यक्तित्व संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः यह विशेषण शब्द है।)
आकर्षण - तुमहारे चेहरे में बहुत आकर्षण है। (यहाँ आकर्षण शब्द भाववाचक संज्ञा है।)

प्रभाव - विद्यालय में तुम्हारा बहुत प्रभाव है। (यहाँ प्रभाव भाववाचक संज्ञा है।)
प्रभावशाली - तुमहारा व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली है। (यहाँ प्रभावशाली शब्द व्यक्तित्व संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः यह विशेषण शब्द है।)

प्रेरणा - श्री राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। (यहाँ प्रेरणा भाववाचक संज्ञा है।)
प्रेरक - लोककथाएँ अत्यंत प्रेरक होती हैं। (​यहाँ प्रेरक शब्द लोककथाएँ संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः यह विशेषण शब्द है।)

प्रतिभाशाली - शोभित बहुत प्रतिभाशाली है। (​यहाँ प्रतिभाशाली शब्द शोभित संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः यह विशेषण शब्द है।)
प्रतिभा - शोभित में प्रतिभा है। (यहाँ प्रतिभा भाववाचक संज्ञा है।)



View NCERT Solutions for all chapters of Class 6