NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 15 नौकर are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for नौकर are extremely popular among Class 6 students for Hindi नौकर Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 6 Hindi Chapter 15 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 6 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 112:

Question 1:

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन-सा काम करवाया और क्यों?

Answer:

गांधी जी ने कॉलेज के छात्रों से गेहूँ बीनने का काम करवाया। कॉलेज के छात्रों को अंग्रेज़ी भाषा के अपने ज्ञान का बड़ा गर्व था। उन्हें लगा कि गांधी जी उन्हें कोई लिखने-पढ़ने का काम देंगे। गांधी जी ने उनके मन की बात ताड़ ली।

Page No 112:

Question 2:

आश्रम में गांधी जी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। पाठ से तीन अलग-अलग प्रसंग अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हो।

Answer:

(i) जिस समय वे वकालत करके हज़ारों रूपये कमाते थे, उस समय भी वे रोज़ सुबह स्वयं चक्की पर आटा पीसा करते थे।

(ii) आश्रम के नियम के अनुसार सभी लोगों को मिल-बाँटकर बरतन साफ़ करना पड़ता था। एक दिन गांधी जी बड़े-बड़े बरतनों को खुद साफ़ करने लगे।

(iii) एक बार दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय छात्रों ने गांधी जी के लिए लंदन में एक शाकाहारी भोज का आयोजन किया और शाकाहारी भोजन तैयार करने के कार्य में जुट गए। बाद में देखा गया कि एक दुबला-पतला आदमी भी आकर भोजन बनाने के काम में लग गया। अंत में पता चला कि यही गांधी जी हैं।

Page No 112:

Question 3:

लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी ने क्या किया?

Answer:

लंदन में भारतीय छात्रों द्वारा भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी स्वयं जल्दी पहुँचकर भोज की तैयारियों में उनकी मदद करने लगे। शाम को सभी को पता चला कि ये दुबला-पतला सा व्यक्ति और कोई नहीं स्वयं गांधी जी है, जो अतिथि थे।

Page No 112:

Question 4:

गांधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया?

Answer:

बच्चे को माँ का दूध पीना छुड़ाने के लिए गांधी जी ने बच्चे की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में ले ली। वे बच्चे को माँ से दूर अपने बिस्तर पर सुलाते थे तथा रात को उसके लिए पानी अपने पास रखकर सोते थे। जब बच्चा रात को जगता था तो उसे पानी पिला कर सुला दिया जाता था। इस तरह एक पखवाड़े तक माँ से अलग सुलाने के बाद बच्चे ने माँ का दूध पीना छोड़ दिया।

Page No 112:

Question 5:

आश्रम में काम करने या करवाने का कौन-सा तरीका गांधी जी अपनाते थे? इसे पाठ पढ़कर लिखो।

Answer:

गांधी जी अपना काम स्वयं करना पंसद करते थे, वे आश्रम का कार्य भी करते थे तथा दूसरे से काम लेने में सख्ती भी बरतते थे। गांधी जी को काम करता देखकर बाकी लोगों को ऐसे ही बैठे रहना अच्छा नहीं लगता था तथा वे लज्जित होकर काम करने लग जाते थे। किसी के पूछने पर गांधी जी उन्हें काम करने से रोकते नहीं थे। गांधी जी आश्रम के लोगों से काम करवाने का तरीका जानते थे। काम करने के बाद उन्हें धन्यवाद भी देते थे।

Page No 112:

Question 1:

गांधी जी इतना पैदल क्यों चलते थे? पैदल चलने के क्या लाभ हैं? लिखो।

Answer:

गांधी जी पैदल चलना ज़्यादा पसंद करते थे। क्योंकि पैदल चलने से शरीर स्वस्थ रहता है, शरीर में कमज़ोरी महसूस नहीं होती है तथा शरीर में फुर्ती जाती है।

Page No 112:

Question 2:

अपने घर के किन्हीं दस कामों की सूची बनाकर लिखो और यह भी कि उन कामों को घर के कौन-कौन से सदस्य अकसर करते हैं? तुम तालिका की सहायता ले सकते हो–
 

काम मैं माँ पिता भाई बहन चाचा दादी अन्य
1. घर का सामान लाना                
2. घर की सफ़ाई करना                
3. बिस्तर रखना                
4. खाना बनाना                
5. कपड़े धोना                

• अब यह देखो कि कौन सबसे ज़्यादा काम करता है और कौन सबसे कम। कामों का बराबर बँटवारा हो सके, इसके लिए तुम क्या कर सकते हो? सोचकर कक्षा में बताओ।

Answer:

काम मैं माँ पिता भाई बहन चाचा दादी अन्य
1. घर का सामान लाना मैं              
2. घर की सफ़ाई करना   माँ            
3. बिस्तर रखना   माँ            
4. खाना बनाना   माँ            
5. कपड़े धोना   माँ            
6. इस्त्री करना     पिता          
7. बाज़ार जाना     पिता          

 



Page No 113:

Question 1:

() 'पिसाई' संज्ञा है, जो 'पीस' क्रिया के अंत में '' प्रत्यय जोड़ने से बनी है। किसी शब्द के अंत में कुछ जोड़ा जाए, तो उसे प्रत्यय कहते हैं। नीचे ऐसी कुछ और संज्ञाएँ लिखी हैं। बताओ कि ये किन क्रियाओं से बनी हैं-

बुआई ...........................

कटाई ...........................

सिंचाई ...........................

रोपाई ...........................

कताई ...........................

रंगाई ...........................

() हर काम-धंधे और हर क्षेत्र की अपनी अलग भाषा और शब्द-भंडार होता है। ऊपर लिखे शब्दों का संबंध दो अलग-अलग कामों से है। पहचानो कि वे क्षेत्र कौन-से हैं।

Answer:

()

 

संज्ञा

______

क्रिया

______

प्रत्यय

(i)

बुआई

______

'बोना'

______

''

(ii)

सिंचाई

______

'सींच'

______

''

(iii)

कताई

______

'कात'

______

''

(iv)

कटाई

______

'काट'

______

''

(v)

रोपाई

______

'रोप'

______

''

(vi)

रंगाई

______

'रंग'

______

''

() (i) कृषि से सम्बंधित

     (ii) कपड़े तैयार करने से सम्बंधित



Page No 114:

Question 2:

(क) तुमने कपड़ों को सिलते हुए देखा होगा। नीचे इस काम से जु़ड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। आस-पास के बड़ों से या दरजी से इन शब्दों के बारे में पूछो और इन शब्दों को कुछ वाक्यों में समझाओ।

तुरपाई बखिया कच्ची सिलाई चोर सिलाई
 
(ख) नीचे लिखे गए शब्द पाठ से लिए गए हैं। इन्हें पाठ में खोजकर बताओ कि ये स्त्रीलिंग हैं या पुल्लिंग।
कालिख भराई चक्की
रोशनी सेवा पतीला

Answer:

(क) निम्नलिखित सभी कार्य सिलाई से संबंधित हैं -

तुरपाई – हाथ से सिलाई करने को तुरपाई कहते हैं।
बखिया – मशीन से जो सिलाई की जाती है उसे बखिया कहते हैं।
कच्ची सिलाई – वह सिलाई जो पक्की सिलाई करने के बाद हटा दी जाए।
चोर सिलाई – जो बाहर से दिखाई न दे।
 

(ख) कालिख, भराई, सेवा, चक्की, रोशनी स्त्रीलिंग है।
 पतीला-पुल्लिंग शब्द है।

 



View NCERT Solutions for all chapters of Class 6