Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
(ii) चारों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खण्ड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
- Question 1
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
पाठको! उस सुंदर मक़बरे का वर्णन पर्थिव जिह्ना भी नहीं कर सकती, फिर इस बेचारी जड़ लेखनी का क्या? अनेक शताब्दियाँ बीत गईं, भारत में अनेकानेक साम्राज्यों का उत्थान और पतन हुआ। भारत की वह सुंदर कला तथा उस महान् समाधि के वे अज्ञात निर्माणकर्त्ता भी समय के अनन्त गर्भ में न जाने कहाँ विलीन हो गए; परन्तु आज भी वह मक़बरा खड़ा हुआ अपने सौंदर्य से संसार को लुभा रहा है। समय तो उसके पास फटकने भी नहीं पाता कि उसकी नूतनता को हर सके, और मनुष्य....... बेचारा मर्त्य, वह तो उस मक़बरे के तले बैठा सिर धुनता रहा है। यह मक़बरा शाहजहाँ की उस महान् साधना का, अपनी प्रेमिका के प्रति उस अनन्य तथा अगाध प्रेम का फल है। वह कितना सुंदर है? वह कितना करूणोत्पादक है? आँखें ही उसकी सुंदरता को देख सकती हैं, हृदय ही उसकी अनुपम सुकोमल करूणा का अनुभव कर सकता है। संसार उसकी सुंदरता को देखकर स्तब्ध है, सुखी मानव जीवन के इस करूणाजनक अंत को देखकर क्षुब्ध है। शाहजहाँ ने अपनी मृत प्रियतमा की समाधि पर अपने प्रेम की अंजलि अर्पण की, तथा भारत ने अपने महान् शिल्पकारों और चतुर कारीगरों के हाथों शुद्ध प्रेम की उस अनुपमा और अद्वितीय समाधि को निर्माण करवाकर पवित्र प्रेम की वेदी पर जो अपूर्व श्रद्धांजलि अर्पित की उसका सानी इस भूतल पर खोजे नहीं मिलता।
बरसों में परिश्रम के बाद अंत में मुमताज़ का वह मक़बरा पूर्ण हुआ। शाहजहाँ की वर्षों की साध पूरी हुई। एक महान् यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस मक़बरे के पूरे होने पर जब शाहजहाँ बड़े समारोह के साथ उसे देखने गया होगा, आगरे के लिए, वह दिन कितना गौरवपूर्ण हुआ होगा। उस दिन का – भारत की ही नहीं संसार की शिल्पकला के इतिहास के उस महान् दिवस का – वर्णन इतिहासकारों ने कहीं भी नहीं किया है। कितने सहस्र नरनारी आबाल वृद्ध उस दिन उस अपूर्व मक़बरे के – संसार की उस महान् अनुपम कृति के दर्शनार्थ एकत्रित हुए होंगे? उस दिन मक़बरे को देखकर भिन्न-भिन्न दर्शकों के हृदयों में कितने विभिन्न भाव उत्पन्न हुए होंगे? किसी को इस महान् कृति की पूर्ति पर हर्ष हुआ होगा, किसी ने यह देखकर गौरव का अनुभव किया होगा कि उनके देश में एक ऐसी वस्तु का निर्माण हुआ है जिसकी तुलना करने के लिए संसार मे कदाचित् ही दूसरी कोई वस्तु मिले; कई एक उस मक़बरे की छवि को देखकर मुग्ध हो गए होंगे; न जाने कितने चित्रकार उस सुंदर कृति को अंकित करने के लिए चित्रपट रंग की प्यालियाँ और तूलिकाएँ लिए दौड़ पड़े होंगे; न जाने कितने कवियों के मस्तिष्क में कैसी-कैसी अनोखी सूझें पैदा हुई होंगी।
परंतु सब दर्शकों में से एक दर्शक ऐसा भी था जिसके हृदय में भिन्न-भिन्न विपरीत भावों का घोर युद्ध भी हुआ था। दो आँखें ऐसी भी थीं, जो मक़बरे की उस बाह्य सुंदरता को चीरती हुई एकटक उस क़ब्र पर ठहरती थीं। वह दर्शक था शाहजहाँ, वे आँखें थीं मुमताज़ के प्रियतम की आँखें। जिस समय शाहजहाँ ने ताज के उस अद्वितीय दरवाज़े पर खड़े होकर उस समाधि को देखा होगा, उस समय उसके हृदय की क्या दशा हुई होगी, यह वर्णन करना अतीव कठिन है। उसके हृदय में शांति हुई होगी कि वह अपनी प्रियतमा के प्रति किए गए अपने प्रण को पूर्ण कर सका। उसको गौरव का अनुभव हो रहा होगा कि उसकी प्रियतमा की क़ब्र – अपनी जीवनसंगिनी की यादगार – ऐसी बनी कि उसका सानी शायद ही मिले। किंतु उस जीवित मुमताज़ के स्थान पर, अपनी जीवनसंगिनी की हड्डियों पर यह क़ब्र – वह क़ब्र कैसी ही सुंदर क्यों न हो – पाकर शाहजहाँ के हृदय में दहकती हुई चिरवियोग की अग्नि क्या शांत हुई होगी? क्या श्वेत सर्द पत्थर का वह सुंदर अनुपम मक़बरा मुमताज़ की मृत्यु के कारण हुई कमी को पूर्ण कर सकता था? मक़बरे को देखकर शाहजहाँ की आँखों के सन्मुख उसका सारा जीवन, मुमताज़ के साथ वह सुखपूर्वक रहता था, सिनेमा की फिल्म समान दिखाई दिया होगा। प्रियतम मुमताज़ की स्मृति पर आँसू ढलके होंगे, पुन: सुप्त स्मृतियाँ जग उठी होंगी और खाए हुए उस हृदय के वे पुराने घाव फिर हरे हो गए होंगे।
(i) ताजमहल को देखकर मन में करूणा की अनुभूति क्यों होती है? (2)
(ii) ताजमहल का निर्माण पूरा होने पर आगरा में किस प्रकार का वातावरण रहा होगा? (2)
(iii) ताजमहल पूर्ण होने पर शाहजहाँ की मानसिक स्थिति कैसी रही होगी? (2)
(iv) ताजमहल को देखकर कवि और चित्रकारों के मन में क्या भाव उभरे होंगे? (2)
(v) इस अनुच्छेद का शीर्षक लिखिए। (2)
(vi) 'क्षुब्ध' तथा 'श्रद्धांजील' शब्दों का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए। (2)
VIEW SOLUTION
- Question 2
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
चींटी को देखो? वह सरल, विरल, काली रेखा,
तम के तागे-सी जो हिल-डुल चलती लघुपद,
पल-पल मिल-जुल।
वह है विपीलिका पाँति देखो ना, किस भान्ति।
काम करती वह सतत।
कन-कन करके चुनती अविरत।
गाय चराती, धूप खिलाती, बच्चों की निगरानी करती,
लड़ती, अरि से तनिक न डरती,
दल के दल सेना सँवारती,
घर आँगन, जनपथ बुहारती।(i) इन पंक्तियों का उचित शीर्षक लिखिए। (1)
(ii) चीटीं कैसे चलती है? (1)
(iii) शत्रु के प्रति चीटीं का क्या व्यवहार होता है? (2)
(iv) चीटियाँ क्या-क्या कार्य करती हैं? (2)
(v) इसका मूलभाव क्या है? (2)
अथवा
रात यों कहने लगा मुझ से गगन का चाँद,
आदमी भी क्या अनोखा जीव होता है।
उलझनें अपनी बनाकर आप ही फँसता है,
और फिर बेचैन हो जगता न सोता है।
जानता है तू कि मैं कितना पुराना हूँ?
मैं चुका हूँ देख मनु को जनमते-मरते;
और लाखों बार तुझ-से पागलों को भी
चाँदनी में बैठ स्वप्नों पर सही करते।(i) इन पंक्तियों का उचित शीर्षक लिखिए। (1)
(ii) चाँद ने कवि से क्या और क्यों कहा? (2)
(iii) "तुझसे पागलों" से क्या तात्पर्य है? (2)
(iv) स्वप्नों को सही करने का भाव स्पष्ट कीजिए। (2)
(v) चाँद स्वयं को कितना पुराना बताता है? (1)
VIEW SOLUTION
- Question 3
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखिए –
(क) भारतवर्ष एक अद्भुत देश है। इसका भौगोलिक सौंदर्य अप्रतिम है। यहाँ की सभ्यता एवं संस्कृति भी असाधारण है। यहाँ के निवासियों में भाषा, त्यौहार तथा रीतिरिवाजों की दृष्टि से भिन्नता होते हुए भी एकता की भावना है।
(ख) भारत षड्-ऋतुओं का देश है। प्रत्येक ऋतु का अपना महत्त्व है। मेरी सर्वाधिक प्रिय ऋतु वसन्त है। वसन्त ऋतु में प्रकृति सुन्दरी अभिनव श्रृंगार करती है। इस ऋतु के विषय में अपने विचार लिखिए।
(ग) जीवन में संगति का अत्यधिक महत्त्व है। सत्संगति का अभिप्राय अच्छे गुणों वाले व्यक्ति की संगति है। सुसंगति में रहने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है तथा कुसंगति में रहने वाला अन्तत: विनष्ट होता है। वास्तव में सुसंगति ही सब सुखों का मूल है। सत्संगति के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
VIEW SOLUTION
-
Board Paper of Class 10 2023 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2023 Hindi (A) Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2023 Hindi (A) Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions
-
Board Paper of Class 10 2020 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2020 Hindi (B) Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (B) Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi All India(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi Abroad(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi All India(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2013 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2012 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2011 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi All India(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi All India(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi All India(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi All India(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2005 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2005 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2005 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi Delhi(SET 3) - Solutions